नवगछिया : नवगछिया बाजार में रोज लगने वाला जाम नवगछिया शहर के लिए काला धब्बा के समान है. वर्तमान में ऐसी स्थिति है कि महज चार सौ मीटर की दूरी दो पहिया वाहनों से तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है. अगर चार पहिया वाहन हो तो फिर एक घंटे भी लग सकते हैं. नवगछिया बाजार का स्टेशन रोड सुबह दस बजे से लेकर शाम सात बजे तक जाम की जद में रहता है. वाहन रैंगते हैं, वाहन चालकों के बीच नोंक – झोंक सामान्य घटना है. अब तक नवगछिया शहर के महाराज जी चौक से गौशाला होते हुए थाना जाने वाली सड़क पर भी जाम लगने लगा है. बताया जाता है कि शहर में जाम लगने की वजह अतिक्रमण है. स्टेशन रोड पर अवैध रूप से सब्जी मार्केट चल रहा है तो गौशाला रोड पर भी अतिक्रमण है. लेकिन मनमाने ढंग से वाहन का परिचालन भी जाम का एक कारण है जिस पर किसी प्रकार का प्रशासनिक नियंत्रण नहीं है.

क्या है अतिक्रमण का मामला

नवगछिया स्टेशन रोड में अवैध सब्जी मंडी जाम का मुख्य कारण है. सब्जी मंडी के लिए वैशाली हॉटल के पीछे की जगह आवंटित है. लेकिन वैशाली हॉटल के पीछे नगर पंचायत द्वारा संचालित मांस हाट लगता है. पिछले दिनों जब प्रशासनिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सब्जी मंडी को मांस हाट में शिप्ट करने और मांस हाट को कहीं अन्यत्र ले जाने का निर्णय लिया तो मांस हाट के लिए चिन्हित किये गये नई जमीन पर कई लोगों ने आपत्ति कर दिया. जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया. नवगछिया शहर के बुद्धिजीवियों ने कहा कि प्रशासन को कई न कोई उपाय जरूर निकालना चाहिए. जिससे किसी की रोजी रोटी भी न छिने और जाम की समस्या का भी निदान हो सके.

जाम से निदान के लिए पुलिस की नई व्यवस्था आज से लागू नवगछिया शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए नवगछिया पुलिस ने नई पुलिसिंग व्यवस्था को लागू किया है. यह व्यवस्था बुधवार से प्रभावी हो जायेगी. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि तीन मोटरसाइकिल पर छ: पुलिस बलों को जाम हटाने के लिए लगाया गया है. सभी बाजार में गश्त करेंगे और जाम को समय रहते नियंत्रित करेंगे. दो पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति गौशाला के पास किया जायेगा जो बाजार में बड़े और भारी वाहनों को प्रवेश करने से रोकेंगे. ऑटो और ई रिक्शा को गौशाला के पास ही रोक दिया जायेगा. सिर्फ प्राइवेट वाहन ही दिन के समय बाजार प्रवेश कर पायेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *