नवगछिया – नवगछिया बाजार में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ रही हैं. नवगछिया में सुबह छः बजे से शाम छः बजे तक सभी प्रकार की दुकानें खुल रही हैं. इसमें कपड़े, श्रृंगार प्रसाधन और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें भी हैं. बुधवार को बाजार की स्थिति को देख कर लग रहा था कि यहां न तो लोग किसी कोरोना वायरस को जानते हैं और न ही इसके सबसे बड़े बचाव के उपाय सोसल डिस्टेंसिंग को जानते हैं. नवगछिया बाजार में किसी भी प्रकार का लॉक डाउन नजर नहीं आ रहा था.
Total Downloads: 105
दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के लोग भी इस लॉक डाउन को पूरी तरह से नजर अंदाज कर रहे हैं. मालूम हो कि भागलपुर जिले में कोरोना का पहला मामला नवगछिया में ही मिला था. पांच अप्रैल से नवगछिया शहर को सील कर दिया गया था. तीन मई को सील समाप्ति की गयी है, इसके बाद से नवगछिया में लॉक डाउन नाम की कोई चीज नहीं दिख रही है. बुद्धिजीवियों को भय है कि अगर यही हालात रहे तो नवगछिया में कोविड 19 से कोई भी नहीं बच पायेगा.

कहते हैं थानाध्यक्ष
नवगछिया थाने के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से दुकान खोलने वालों और बेवजह बाजार घूमने वालों गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है. इसलिये ऐसे लोग सचेत हो जाएं.

