नवगछिया : नवगछिया बाजार के गौशाला रोड में शुक्रवार की संध्या समय शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो लोगों को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार शराबियों में नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र गौतम कुमार सिंह एवं मधेपुरा जिले के चौसा निवासी चंदन कुमार पिता जनार्दन सिंह शामिल है.
नवगछिया थाना के एएसआई राघव सिंह ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गौशाला रोड में शराब के नशे में धुत होकर दोनों युवक उत्पात मचा रहे थे और बाजार आने जाने वालों राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे.


इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर जांच की गई तो दोनों में भाड़ी मात्रा में अल्कोहल पाया गया. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उनका मेडिकल टेस्ट नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.


