Crowd at concert and blurred stage lights . Close up of photographing with smartphone during a concert .

नए साल पर एक व दो जनवरी को बाल भारती स्कूल (गोशाला रोड) नवगछिया में श्रीश्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसमें कोलकाता व सिलीगुड़ी से कलाकार आएंगे।

बुधवार को दिन में 11:30 बजे से जोत प्रारंभ होगी। उसके बाद एक बजे से डांडिया महारास के साथ छप्पन भोग लगेगा। मुख्य आकर्षण आलौकिक दरबार, बाबा का शृंगार एवं महारास राजस्थानी परिवेश में डांडिया का कार्यक्रम होगा। आलौकिक दरबार एवं बाबा का शृंगार करने के लिए सिलीगुड़ी एवं कोलकाता से कलाकार आएंगे।

अशोक केडिया ने बताया कि महोत्सव हर साल 31 दिसंबर एवं एक जनवरी को मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार कार्यक्रम एक व दो जनवरी को होगा। महोत्सव में बड़ी संख्या में बिहार से बहार के श्याम भक्त आएंगे। कलाकार संजू शर्मा कोलकाता, मनोज मिश्रा मुंबई, सौरभ शर्मा जयपुर से आएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *