मारवाड़ी युवा मंच शाखा के द्वारा बढ़ती हुई ठंड को देखकर मंच के संकल्प हर दर्द पराया है अपना को चरितार्थ करते हुए रात्रि 10:00 बजे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, चौक चौराहे, नवगछिया स्टेशन पर गरीब असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया
Total Downloads: 382
इस जनसेवा के कार्य में दाता के रूप में सदस्य रवि प्रकाश के पिता दयाराम चौधरी का विशेष सहयोग मंच को प्राप्त हुआ शाखा के वरिष्ठ सदस्य सह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद वर्मा ने बताया की आज पहला चरण था ठंड को देखते हुए कुछ दिनों तक शाखा रात्रि में अलग-अलग जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करेगी

इस कार्य में शाखा के सचिव चेतन कुमार मुनका ,रवि प्रकाश ,संदीप सर्राफ ,दीपक मावण्डिया, यशराज केडिया के साथ समाज के मनोज चौधरी ,आदित्य सराफ, सुमित चिरानिया, अमित कुमार ,गोलू कुमार आदि ने अपना सहयोग दिया


