खरीक| प्रखंड के खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ के 20वें वार्षिक पूजनोत्सव के अवसर पर शनिवार की देर रात दो जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। इसमें सहरसा की कोमल ने सहरसा के ही बंटी और आलमनगर (मधेपुरा) की कोमल ने नारायणपुर के मिथुन संग सात फेरे लिए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
सारी व्यवस्था कमेटी की थी। इस पहल में आयोजन कमेटी के निरंजन साह, परशुराम साह, विजय साह, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निरंजन साह ने बताया कि दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने के लिए यह अनूठी पहल है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
