नवगछिया : आज अयोध्या में प्रभु श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के द्वारा पूजा अर्चना कर भव्य भंडारा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन से आए कथा वाचक बाल्यभाव श्रद्धेय श्री बालकृष्ण जी महाराज के मंगलाचरण स्तुति के साथ हुआ । नवगछिया स्टेशन रोड में इस भंडारा में हजारों भक्त जनों ने महाप्रसाद को ग्रहण किया।
Total Downloads: 167
इस अवसर पर नवगछिया के समस्त प्रबुद्ध जनों के साथ साथ पूर्व सांसद अनिल यादव, लोजपा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, उपसभापति प्रतिनिधि अजय कुमार प्रमोद, जिला ताइक्वांडो जिला महा सचिव घनश्याम प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज किये,
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा एवं मौके पर समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य, उपस्थित थे, इस कार्यक्रम में नवगछिया नगर परिषद, स्थानीय नगर प्रशासन, रेल्वे प्रशासन आदि का भरपूर सहयोग मिला. कार्यक्रम का समापन संध्या आरती एवं दीपोत्सव मना कर किया गया।

