नवगछिया: ढोलबज्जा कदवा थाना की पुलिस ने बाबा बिशुराउत सेतु पर 234 लीटर शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित झारखंड के गोड्डा जिला महगामा मनियामोर का सौरभ कुमार, छोटू पासवान है.
Total Downloads: 165
कदवा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब की बड़ी खेप मधेपुरा की ओर जा रही है. कदवा थाना की पुलिस बाबा बिशुराउत सेतु पर वाहनों की जांच कर रही थी.
इस दौरान स्काॅर्पियों जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया. स्काॅर्पियों में 26 कार्टून में 624 बोतल 375 एमएल इंपीरियल ब्लू 234 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया.

