नारायणपुर : प्रखंड के जेपी कॉलेज नारायणपुर में हिन्दी विषय में एक भी व्याख्याता की नियुक्ति नहीं होने से छात्र-छात्राओं में रोष है। विश्वविद्यालय में हिन्दी विषय में बारह व्यख्याता की बहाली हुई। महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य प्रो जलेश्वर सिंह सहित अन्य के द्वारा कई बार हिन्दी के व्याख्याता की नियुक्ति की मांग की गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
दस वर्ष पूर्व हिन्दी में प्रो सुबोध मंडल की नियुक्ति हुई थी, लेकिन तीन वर्ष बाद विश्वविद्यालय के द्वारा टीएनबी कार्यक्रम प्रतिनियुक्त कर दिया गया। जिससे महाविद्यालय में सात वर्षों से पढ़ाई प्रभावित है। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि सोमवार को महाविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलकर समस्या को रखेंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
