नवगछिया। नवगछिया बार एसोशिएशन चुनाव वर्ष 2023-25 के लिए मंगलवार और बुधवार को  28 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों पर नामांकन किया। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार चौधरी, सुरेन्द्र नारायण मिश्रा, नीरज कुमार झा, भूपनारायण सिंह सहित कुल चार लोगों ने नामांकन किया।

वहीं उपाध्यक्ष के तीन  पदों के लिए  उदयकान्त कुमर, अरूण कुमार साह, किशोर झा, विजय कुमार सिंह कुल चार लोगों ने नामांकन किया।  महासचिव के एक पद पर जयनारायण यादव, कृष्ण कुमार आजाद सहित दो लोगों ने नामांकन किया।

संयुक्त सचिव के तीन पदों पर  श्यामल किशोर श्यामल, राधाकृष्ण सिंह, नन्दलाल यादव, राजेन्द्र विश्वकर्मा सहित कुल चार लोगों ने नामांकन किया। सहायक सचिव के तीन पद पर ललन कुमार मंडल, प्रतापचन्द्र यादव ,राजकिशोर पोद्दार, ओमप्रकाश चौधरी, विजय कुमार पांडेय, उमेश कुमार गुप्ता सहित कुल छः लोगों ने नामांकन किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *