नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मेडिकल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यालय के तीन पूर्ववर्ती छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 105
इस वर्ष विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने मेडिकल की परीक्षा नीट व एम्स की परीक्षा में उर्त्तीण हुए। विद्यालय प्रशासन ने गगन हरनाथका, स्वाति सुमन व स्वाति कुमारी को सम्मानित किया।
तीनों छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, प्रशासक डीपी सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के उपाध्यक्ष ने कहा कि इन तीनों बच्चों की सफलता विद्यालय व नवगछिया के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश मंडल, बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय के प्रोफेसर सुबोध कुमार यादव, श्याम सुंदर हरनाथका व विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।

