एडीएम राजेश कुमार झा राजा ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में दाखिल खारिज, जमाबंदी, बाढ़ आपदा मुआवजे सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसडीओ मुकेश कुमार और डीसीएलआर परमानंद साह मौजूद थे। एडीएम ने अंचलवार मामलों की समीक्षा की। इस दौरान गोपालपुर अंचल में दाखिल खारिज व बाढ़ आपदा के मामले लंबित होने के कारण सीओ को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। अपर समाहर्ता ने अनुमंडल के सभी सीओ को 5 दिसंबर तक सभी लंबित दाखिल खारिज मामले को निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने डीसीएलआर को सभी अंचल के दाखिल खारिज मामले की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। मौके पर जल जीवन हरियाली योजना के तहत अनुमंडल के सभी अतिक्रमित पोखर और तालाबों से कब्जामुक्त कराने का निर्देश सीओ को दिए।। नवगछिया सीओ को गोशाला की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, गोशाला की जमीन पर बसे विस्थापितों में कितने लोग भूमिहीन हैं उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा।

वंचित बाढ़ पीड़ितों को राशि भुगतान के लिए जल्द करे इंट्री

इस दौरान अपर समाहर्ता ने सभी सीओ को वंचित बाढ़ पीड़ितों के भुगतान के लिए अविलंब इंट्री करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर रविवार तक ही साइट खुली रहेगी। बाढ़ में किसानों के बर्बाद हुए फसल को लेकर अपर समाहर्ता ने किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही है। इसको लेकर सभी अंचल अधिकारी और कृषि पदाधिकारी को किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा फसल क्षति का रिपोर्ट भेज दिया गया है। किसान साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

बाढ़ एसोसिएशन के नाम से ट्रांसफर होगा विधिज्ञ संघ भवन

नवगछिया बाढ़ एसोसिएशन की मांग बार एसोसिएशन की जमीन व भवन को संघ के नाम से ट्रांसफर करने को प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। ो एडीएम ने एसडीओ, डीसीएलआर से समीक्षा की। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही भवन को ट्रांसफर किया जाएगा।

जमाबंदी में सुधार के लिए शिविर लगाएं

एडीएम ने जमाबंदी में सुधार के लिए डीसीएलआर से समीक्षा की। उन्होंने डीसीएलआर नवगछिया को जमाबंदी सुधार को लेकर मिशन मूड के तहत कार्य कर कैम्प लगाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमाबंदी में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *