तेलघी में गुरुवार को बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें मुरारी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.सर पर गंभीर प्रहार से वह लहूलुहान हो गया.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में उपचार के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मुरारी सिंह ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है

Whatsapp group Join

जिसमें निरंजन सिंह,चितरंजन सिंह, विपुल कुमार,दीपक कुमार, सरोज कुमार समेत आठ लोगों को मारपीट मामले में नामजद किया है.दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने बताया है कि उसके निजी जमीन पर आरोपित पक्षों ने जबरिया हड़पने की नीयत से बिजली का खंभा गाड़ने लगा.

पीड़ित पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और थाना में सूचना दिया तो आक्रोशित आरोपित पक्ष के लोगों ने घर पहुंचते ही पीड़ित पक्षों की जमकर पिटाई करने लगे जिसमें पप्पू सिंह समेत अन्य जख्मी हुए है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *