नवगछिया : बिजली पावर सब स्टेशन में गुरुवार को करंट लगने से नवगछिया नयाटोला निवासी बिजली मिस्त्री मनोज मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल अवस्था में उसे पावर सब स्टेशन कर्मियों एवं सहयोगियों के द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया.
Total Downloads: 115
जानकारी के अनुसार बिजली पावर सब स्टेशन में कार्य करने के दौरान बिजली मिस्त्री को करंट का झटका लगा था. करंट लगने के कारण वह गिर पड़ा था गिरने के कारण मनोज मंडल के कान से लहू निकल रहा था. कान से लहू निकलने के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी. गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.


