नवगछिया अनुमंडल में करीब 25 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जो बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। उन सभी उपभोक्ताओं की बिजली जल्द काट दी जाएगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल में मार्च माह के बाद बिजली बिल नहीं जमा करने वाले क़रीब 25 हजार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है।
Total Downloads: 354
इन उपभोक्ताओं को 30 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अगर यह उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा नहीं कराते हैं तो इनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इन सभी बिजली बकायेदारों पर करीब 50 करोड़ रुपए का बकाया है।
बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई के लिए विभाग ने टीम भी तैयार कर लिया है। जो इन सभी बकाया उपभोक्ताओं के घर जाकर उनसे बिल की वसूली करने की योजना है। साथ ही उपभोक्ता कार्यालय में भी बकाएदार बिल जमा करा सकते हैं।

जो उपभोक्ता समय पर अपना बिल चुका देंगे। उनके कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। बता दें की लगातार बिजली विभाग अनुमंडल में बकायदारों पर कार्रवाई कर रही है। कई बकायेदारों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। ऐसे में विभाग एक बार फिर 25 हजार बकाएदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है।