नारायणपुर ; प्रखंड के जेपी कॉलेज नारायणपुर के पास पास शुक्रवार की रात बिजली शॉर्ट सर्किट से बाइक गैरेज में आग लगी। आसपास के ग्रामीण व नगरपारा उत्तर पंचायत वार्ड सदस्य मुकेश यादव ने गैरेज मालिक राजीव कुमार को दूरभाष पर सूचना दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
आग को देखकर आसपास के लोग जुटे लगे। वार्ड सदस्य ने भवानीपुर पुलिस व अग्निशमन को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि कि चार पांच बाइक रिपेयरिंग वाला, मोबिल सहित अन्य समान जलकर राख हो गया।
कर्ज लेकर भाड़ा पर दुकान लेकर रोजगार में जुटे थे। वार्ड सदस्य ने सीओ अजय सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। सीओ अजय सरकार ने बताया कि पहले राजस्व कर्मचारी से जांच कर सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
