बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड के 2349 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। मतगणना कृषि विश्वविद्यालय,सबौर के पीजी लैब:-1 एवं 2 में सुबह आठ बजे से होगी। आधा घंटा में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य का परिणाम आने लगेगा। मतगणना केन्द्र के आसपास सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नारायणपुर प्रखंड में 1016 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 468 पुरुष और 548 महिला प्रत्याशी हैं। बिहपुर प्रखंड में 1333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 604 पुरुष और 729 महिला प्रत्याशी हैं। नाराणपुर प्रखंड में जिला परिषद के लिए 14, मुखिया के लिए 91, सरपंच के लिए 53, पंचायत समिति सदस्य के लिए 82, ग्राम पंचायत सदस्य लिए 539 और ग्राम कचहरी पंच के लिए 237 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीन ग्राम पंचायत सदस्य और 54 ग्राम कचहरी पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं। बिहपुर में जिला परिषद के लिए 17,मुखिया के लिए 85,सरपंच के लिए 84,पंचायत समिति सदस्य के लिए 107,ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 735 और ग्राम कचहरी पंच के लिए 305 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एक ग्राम पंचायत सदस्य और 55 ग्राम कचहरी पंच निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं। एक बार में एक पंचायत के सभी वार्डों की मतगणना कराने की व्यवस्था की गयी है। मतगणना परिसर में मोबाइल फ़ोन एवं अन्य किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक लगा दी गयी है।

मतगणाकर्मियों का प्रवेश:

मतगणना भवन में प्रवेश करने के लिए पदाधिकारी और कर्मियों को फोटोयुक्त पास निर्गत किया गया है। पहचान पत्र और तालाशी के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक पद के लिए पर्यवेक्षीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मतगणना स्थल पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

मोबाइल काउंटर बनाया जाएगा:

मतगणना परिसर के मुख्य द्वार पर एक मोबाइल काउंटर बनाया जाएगा। भूलवश अगर कोई पदाधिकारी अथवा कर्मचारी मोबाइल लाएगा तो उसे काउंटर पर जमा करना होगा। नोडल पदाधिकारी सबौर सीओ को बनाया गया है।


मत बराबर होने पर लॉटरी की प्रक्रिया:

कहा गया है कि यदि मतों की गणना पूरी होने के बाद दो या अधिक प्रत्याशियों को बराबर मत आता है तो निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रत्याशियों के बीच लॉटरी निकाला जाएगा। जिसके पक्ष में लॉटरी निकलेगा। उसे एक अतिरिक्त मत प्राप्त मानते हुए परिणाम घोषित किया जाएगा।

36 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती:

मतगणना केन्द्र और उसके आसपास विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 36 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गयी है। मतगणना केन्द्र के सभी तल के अलावा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है। 22 अक्टूबर को शाहकुण्ड प्रखंड की मतगणना के दौरान मतगणना केन्द्र के बाहर हंगामा हुआ था। पथराव की भी घटना हुई थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet