बिहपुर-वीरपुर फोरलेन (एनएच-106) के बीच बनवारी और हरियो गांव के बीच टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इसको लेकर सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने मंजूरी दी है। यह टोल प्लाजा बिहपुर में 127.44वें किमी से 136वें किमी के बीच बनाई जाएगी।
Total Downloads: 354
मोर्थ ने अगस्त में ही गजट निकालकर एलायनमेंट में आये भू-स्वामियों से दावा-आपत्ति मांगा था। भू-स्वामियों से ढेर सारी आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जिसे सक्षम प्राधिकारी ने विचार के बाद तमाम आपत्तियां अस्वीकृत कर दी।
अब फिर से मोर्थ ने गजट प्रकाशित किया है। डीएएलओ विनोद कुमार ने बताया कि बिहपुर प्रखंड के किशुनपुर बनवारी व हरियो के आधा दर्जन भू-स्वामियों की निजी भीठ-2 की 0.4643 हेक्टेयर जमीन ली जायेगी।
