पुलिस ने गिरोह के पास से तीन बाइक भी बरामद की एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित की थी टीमभागलपुर, वरीय संवाददातावाहन चेकिंग और छापेमारी कर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। खास बात यह है कि यह अंतरजिला गिरोह है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने और छापेमारी कर बाइक चोर को पकड़ने के लिए सिटी एसपी एसके सरोज के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाई गयी थी।

पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग और सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो ग्लैमर और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह के सदस्यों में नवगछिया के बिहपुर थाना का अजमत हुसैन, खगड़िया जिले के और वर्तमान में जीरोमाइल  ज्योति विहार कॉलोनी में रहने वाला प्रियांशु कुमार, जीरोमाइल फतेहपुर का अभिषेक कुमार, मुंगेर के असरगंज का रहने वाला और वर्तमान में जीरोमाइल के रानी तालाब का रहने वाला आदित्य आनंद उर्फ प्रियांशु, कटिहार के फलका का मूल निवासी और वर्तमान में आदमपुर कैलाशधाम में रहने वाला समीर कुमार, नवगछिया के साहू परबत्ता का मो. असर और नवगछिया के ही साहू परबत्ता के तुलसीपुर का रहने वाला युवराज कुमार शामिल है। अभिषेक पर जोगसर थाना में पहले से भी केस दर्ज है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *