भागलपुर | जिला परिषद को शुक्रवार को नया अध्यक्ष मिल गया। एक महीने से अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे राजनीतिक जोड़-घटाव का फैसला मतदान केंद्र के भीतर जाकर पूरी तरह बदल गया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में विपिन कुमार मंडल और टुनटुन साह दोनों को बराबर 15-15 वोट मिले। मत बराबर होने की स्थिति में जिला दंडाधिकारी द्वारा नियमानुसार लॉटरी कराई गई, जिसमें विपिन कुमार मंडल के नाम की पर्ची निकली। इसके बाद उन्हें जिला परिषद अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

लॉटरी के जरिए हुए इस निर्णय के बाद परिषद परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा, जबकि समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाइयां दीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *