बिहपुर : बुधवार को बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति सड़क योजना के अंतगर्त बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने लगभग 2.75 करोड़ की लागत से बने 9 अलग -अलग सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वही अरसंडी ढाला से मीराचक (38.95 लाख ),चौदह नंबर सड़क गायत्री मंदिर से बिहपुर (17.52लाख ) बिहपुर पूर्वी रेलवे केबिन चौदह नंबर सड़क से हरिजन टोला झंडापुर (51.64 लाख ) की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया एवं पीडब्ल्यूडी चौदह नंबर सड़क से करहरू चौक तक (30.54 लाख ),एन एच 31 हरिओ गांव से बिशू बाबा स्थान तक (46.53 लाख ), एन एच 31 मड़वा से जमालपुर तक (38.20 लाख ), पीडब्ल्यूडी चौदह नंबर सड़क मिडिल स्कूल मिल्की से ब्राह्मण टोला विक्रमपुर (21.82 लाख ),पीडब्ल्यूडी सड़क से बभनगामा काजी टोला तक (10.79 लाख )व रेलवे रोड बिहपुर से यादव टोला विक्रमपुर भाया हॉस्पिटल (22.66लाख ) से बनी सड़क का लोकार्पण किया।

इस शिलान्यास व लोकार्पण के मौके पर विधायक ने शिलपट्टों का अनावरण करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गांव-गांव को सड़कों से जोड़कर ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा प्रदान किया है। सरकार ने सड़कों का जाल बिछाकर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को राहत प्रदान किया है।

इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग नवगछिया के कार्यपालक अभियंता रामाशीष प्रसाद, सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार, कनीय अभियंता विकास कुमार, संवेदक राजेश मधुकर समेत रूपेश कुमार रूप, गोपाल चौधरी, विक्की चौधरी ,कल्याण झा, अनुपम आशीष, सूरज आदि समेत कई मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

One thought on “नवगछिया : बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने 2.75 करोड़ से बने नौ सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण”
  1. विधायक जी कभी बाम काली बिहपुर से बिहपुर थाना वाले रोड की हालात भी देख लीजिये
    पिछले 10 साल से साल में 6 महीना सड़क बंद ही रहता है
    जब आप पहली बार 2010 में विधायक बने थे तभी बोले थे यह रोड हमारे प्रायोरिटी में है
    फिर से 2020 में बने अब भी कोई ध्यान नहीं है
    क्या इस क्षेत्र के लोग बिहपुर विधानसभा में नहीं आते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *