बिहपुर । बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंक लिंक (30किमी ) बिहपुर से वीरपुर पर हरिओ गांव के समीप बने रहे टोल प्लाजा निर्माण में आ रही बाधा को दूर कर लिया गया है। टोल प्लाजा निर्माण के बीच गुम्मा शाह अलैह हीरहमा का मजार आ रहा था। मजार कमेटी के सदस्यों व प्रशासनिक पदाधिकारियों से बातचीत के बाद सर्वसम्मति से मजार को स्थानांतरित करने पर सहमती बन गई।
Total Downloads: 300
मजार को एनएच 31 के समीप माइनर ब्रिज के पास मड़वा मौजा में स्थानांतरित किया जाएगा। जिसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया। रविवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार चिह्नित जमीन का मुआइना करने पहुंचे। जहां प्रभारी सीओ रोहित कुमार व आरओ अमीर हुसैन और बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर एसडीओ को सरकारी अमीन सौरभ गुप्ता ने नक्शा लेकर जमीन की जानकारी दी।
एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा निर्माण में आ रही बाधा को दूर कर लिया गया। मजार को सर्वसम्मति से शिफ्ट किया जा रहा है। जो जनहित व विकास से जुड़ा हुआ कार्य है। इस मौके मजार कमेटी के सदस्य इरफान आलम, मास्टर अयूब, मो. शोहराब, जावेद खान, हाफिज मुबस्सिर रजा, इमाम राकिम रजा, अबुल हसन, मोइन साहब समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

