नवगछिया : बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का चुनाव आज पुलिस जिला नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल 14 नंबर तेतरी रोड में 80 प्रतिशत संचालकों की उपस्थिति के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह (आवासीय आईडियल विद्या मंदिर, नवगछिया) को निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार कंचन ( विक्रमशिला विद्या विहार स्कूल, जीरो माइल) का चयन हुआ, जबकि विद्युशेखर झा ( नायडू पाठशाला,रंगरा ) को सचिव नियुक्त किया गया।
Total Downloads: 172
मीडिया प्रभारी के रूप में पंकज सिंह ( मॉडर्न विद्या विहार , पकड़ा ) और उप मीडिया प्रभारी के रूप में सत्यम चौरसिया (इंपीरियल पब्लिक स्कूल ) का चयन किया गया। सूचना मंत्री के पद पर मनोज कुमार भारती (पटना पब्लिक स्कूल, इस्माइलपुर), कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर पुनीत कुमार चौधरी (नेहरू ज्ञान ज्योति, गोसाईगांव चौक, सिंघिया मकंदपुर मकनपुर) तथा उपसचिव के पद पर अनुराग कुमार (स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल) को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपकोषाध्यक्ष पद पर लक्की झा ( मां वैष्णवी पब्लिक स्कूल कटेला , खरीक) और संगठन प्रभारी के रूप में कौशल किशोर जायसवाल (बाल भारती विद्यालय हिंदी ) को चुना गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर शर्मा ( ब्रेन ट्रेन स्कूल ,रंगरा ) राहत कोष मंत्री के रूप में चंद्रशेखर प्रसाद नारायण (तेजस्वी पब्लिक स्कूल) का चयन किया गया। प्रखंड और जिला स्तर पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें नवगछिया से दिनकर ठाकुर ( आवासीय दिनकर पब्लिक स्कूल नवगछिया ) , राजेश कुमार रवि ( आदर्श सर्वोदय विद्या मंदिर ,खारिक , लोकेश कुमार यादव (श्री गुरु मंत्र अकैडमी , इस्माइलपुर ) , राजा ठाकुर ( एमजी पब्लिक स्कूल, रंगरा ) को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मधेपुरा से अनिल कुमार यादव ( ओम केयर कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल ) को जिला अध्यक्ष और कहलगांव से अरविंद सिंह ( ज्ञान भारती विद्या पीठ स्कूल ) अनुमंडल अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का संकल्प लिया। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सामूहिकता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए संचालकों ने संगठन को नई दिशा देने का भरोसा जताया।
