नवगछिया । नवगछिया अनुमण्डल में पुलिस प्रशासन के सख्ती के कारण कहीं भी जाम नहीं लगा। विपक्षी पार्टियों के लोग जाम करवाने के लिए सड़क पर नहीं उतरे। सुबह से ही एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार पुलिस बलों के साथ घूमकर इलाके में विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
Total Downloads: 206
पुलिस की सख्ती के कारण बंद कराने वाले अपने इरादे में सफल नहीं हुये। खरीक में पुलिस पदधिकारियों पर पथराव के बाद उपद्रवियों पर कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी ने भी बंद समर्थकों का हौसला तोड़ दिया।
बिहपुर । बिहार बंद का बिहपुर में कोई असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह ही शनिवार को सब कुछ सामान्य दिखा। सुबह से बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, दरोगा रमेश कुमार, जमादार सतेंद्र सिंह, पीएसआई उमाशंकर कुमार, आशुतोष कुमार, बित्तु कुमार कमल समेत सीओ रोहित कुमार और पुलिस बल के जवान बॉडी प्रोटेक्टर के साथ मुस्तैद रहे।

