नवगछिया|गोपालपुर के गोसाईंगांव में बुखार होने पर जड़ी बूटी का सेवन करने से दो बच्चों सहित एक महिला की हालत बिगड़ गई। इनमें अनिल मंडल के एक साल की बेटी गौरी कुमारी, तीन साल का बेटा आदित्य कुमार और बबलू मंडल की पत्नी पिंकी देवी शामिल है। परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों व महिला को कई दिन से बुखार था। दवा खाने के बाद भी जब बुखार नहीं उतरा तो बुधवार को किसी ने एक प्रकार की जड़ीबूटी बताई गई। उक्त व्यक्ति के द्वारा बताए गए एक प्रकार की जड़ीबूटी का सेवन तीनों ने कर लिया था।

जड़ी-बूटी के सेवन करने के बाद तीनों के मुंह से खून निकलना शुरू हो गया। परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन लोगों ने किसी प्रकार के जंगली फल का सेवन किया था। परिजनों के अनुसार तीनों की स्थिति नाजुक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *