नवगछिया। यूक्रेन में फंसी तुलसीपुर की छात्रा शालिनी प्रिया के घर आने की आस में परिजन आंखे टकटकी लगाए बैठे हैं। भारतीय समयानुसार गुरुवार की देर शाम रोमानिया बॉर्डर से चलकर शुक्रवार की सुबह करीब 8-10 घंटे का सफर तय कर बुचारिस्ट एयरपोर्ट पहुंची।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 456
जहां शालिनी समेत उसके बैच के अन्य छात्रों को होटल में शिफ्ट किया गया है। जहां से संभवत: शनिवार को हवाई जहाज से दिल्ली भेजा जाएगा। यह जानकारी देते हुए शालिनी के पिता शैलेश कुमार ने बताया कि अब वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
