बिहपुर। प्रखंड के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जलार्पण को शिवभक्त उमड़ पड़े। रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महाराज और प्रधान पुजारी संजय पांडे व उपेंद्र पांडे ने बताया कि बाबा दरबार से कोई खाली नहीं लौटता।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
सबकी मनोकामना देर सबेर जरूर पूरी होती है। वहीं बुद्ध पूर्णिमा पर मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्याम राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा समेत गोपाल चौधरी, डब्लू राय, विजय राय आदि सक्रिय दिखाई दे रहे थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
