नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र गौतम कुमार शाह उर्फ बम बम कुमार ने अपनी सगी मां पर शूटर को सुपारी देकर हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 434
इस संबंध में गौतम शाह उर्फ बमबम ने बताया कि प्रॉपर्टी में हिस्सा को लेकर मां सरोजनी देवी, भाई मुकेश शाह, मुकेश का ममिया ससुर प्रमोद कुमार शाह ने मिल कर हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं, जिसका साक्ष्य उसके पास है।
मामले को लेकर उसने आदर्श थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
