नवगछिया :  महाराष्ट्र के मूर्तिजापुर में हुई 67वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार की टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती को लोजपा जिला महासचिव रविशंकर प्रसाद व डॉ. रजनीकांत देव ने अंग वस्त्र और उपाहार देकर सम्मानित किया। प्रज्ञा भारती ने बताया कि उनके माता-पिता हमेशा खेल पर विशेष ध्यान देते हैं।

उसने खेल प्रशिक्षक ज्ञानदेव कुमार को भी धन्यवाद दिया। प्रज्ञा ने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। कांस्य पदक जीतने पर बिहार बॉल बैडमिंटन के सचिव गौरी शंकर ने भी शुभकामना दी है। डॉ. रजनीकांत देव व जेम्स फाइटर ने प्रज्ञा को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *