बिहपुर। अंग प्रदेश के गौरव बाबा ब्रजलेश्वरधाम में सावन के चौथे सोमवारी पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने महादेव व मां पार्वती को जलार्पण कर मंगलकामना की। हांलाकि मलमास होने के कारण शिवभक्तों की संख्या में कमी देखी गई।

मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय सहित अन्य ने ब्रजलेश्वरधाम जलार्पण को आये शिवभक्तों की सेवा में जुटे दिखे। मंदिर के गर्भगृह में पर्याप्त रोशनी का इंतजाम किया गया था। इस दौरान बोलबम व हर हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गुंजता रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *