बिहपुर। मड़वा के बाबा ब्रजलेश्वरधाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा इलाक बाबा भोले की भक्ति में सराबोर दिखा। ब्रजलेश्वरधाम शिवभक्तों से पट गया था। शिवभक्तों ने महादेव को जलार्पण कर मंगलकामना की।

मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा समेत सदस्य गोपाल चौधरी, चंदन चौधरी, विलास कुंवर, डब्लू राय, संजय राय, वीरकुंवर सिंह आदि ने बताया कि डेढ़ से दो लाख के बीच शिवभक्तों के जलार्पण करने का अनुमान है।

मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नहीं थी। शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार चारों ओर घूमते नजर आये। सावन की अंतिम सोमवारी पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। मंदिर के गर्भगृह में अलग-अलग प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *