नवगछिया। बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से रविवार को नवगछिया में शिक्षक सम्मान समारोह-02 का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सह आइडियल विद्या मंदिर के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में 500 से अधिक शिक्षाविद, शिक्षक, प्राचार्य, स्कूल संचालक और गणमान्य लोग शामिल हुए।
Total Downloads: 286
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, सचिव विद्युशेखर झा और कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार कंचन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। छात्राओं के स्वागत गान और गुरु वंदना से समारोह का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
समारोह में नवगछिया, रंगरा, खरीक, बिहपुर, नारायणपुर, ढोलबज्जा और कहलगांव समेत आसपास के 67 से अधिक निजी स्कूलों के 200 से ज्यादा शिक्षकों, प्राचार्यों और स्कूल संचालकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों को मोमेंटो, घड़ी, डायरी, पेन, चादर और अंगवस्त्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों के शिक्षक सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना केवल किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।
समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने निजी विद्यालयों के शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित किया।
