नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ का पानी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। गोपालपुर के अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा ने ये बात बुधवार को तटबंधों के निरीक्षण के बाद बतायी। कहा कि गोपालपुर प्रखंड के समीप ब्रह्मोत्तर तटबंध का अगर निर्माण नहीं कराया गया तो फिर से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय बाढ़ के चपेट में आ जाएगा।

उन्होंने जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता से मिलकर बार पूर्व चल रहे कटाव एवं बाढ़ से बचाव के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई कटाव स्थलों पर कार्य चल रहा है।

अगर वहां पर कटाव निरोधी कार्य नहीं हुआ तो गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवों में बाढ़ का पानीघुस जाएगा। वहीं नवगछिया अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कुर्सी पर कदवा के तत्वों का जायजा लिया जहां पर कार्य कराने के लिए जरूरत है वहां पर मौजूद जल संसाधन विभाग के अभियंता से कार्य करने की बात कही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *