नवगछिया : नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस यतेंद्र कुमार पाल ने नवगछिया के विभिन्न गंगा-कोसी के कटाव स्थल का जायजा लिया। मौके पर नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के अभियंता भी थे। एसडीओ ने कहारपुर, तिरमहान, लत्तीपुर नरकटिया तटबंध, खैरपुर राघोपुर एवं इस्माईलपुर गोपालपुर के अलग-अलग कटाव स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर इन्होंने वर्ष 2021 में ध्वस्त हुए तटबंध के स्थल का भी निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अभियंता से जानकारी ली साथ ही निर्धारित समय के पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
Total Downloads: 167
अनुमंडल पदाधिकारी ने नवगछिया में इस्माईलपुर जाह्नवी चौक तटबंध पर स्लुइस गेट निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष जताया गया। उन्होंने 15 जून से पहले स्लुइस गेट का काम पूरा करने के लिए अभियंता एवं संवेदक को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी को स्थानीय किसानों व ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण एवं उसकी राशि अविलंब दिए जाने की मांग की। अनुमंडल पदाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जमीन अधिग्रहण हो गया है, अगर रुपया नहीं मिला तो अभियंताओं से मिले, अगर वह नहीं सहयोग करते हैं तो कार्यालय में आकर पूरी जानकारी दें। उन्होंने जमीन अधिग्रहण के बाद रुपया सभी किसानों को समय पर मिलेने की बात कही।
वहीं डिमहा गांव के समीप तटबंध के कटे भाग को समय पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बाढ के पूर्व हम लोगों को रिपोर्ट तैयार करना है। इसी के तहत हम लोगों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया है। इसी के तहत हमने सभी कटाव स्थलका निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली है।

कटाव रोधी दल के अध्यक्ष ने लिया जायजा
जल संसाधन विभाग के कटाव रोधी कारी के दल के अध्यक्ष इंजीनियर सच्चिदानंद सिंह ने अधीक्षण अभियंता शशिकांत सिन्हा के साथ जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कार्य में हो रहे विलंब को लेकर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के तहत कटे हुए भाग को पूरा नहीं किया गया तो संवेदक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि दिन-रात तटबंध पर कार्य कराने के लिए संवेदक को तैयार करें, क्योंकि जिस तरह से विभाग के प्रधान सचिव एवं मंत्री का स्थल निरीक्षण होना है। उसी के तहत यहां पर कार्य किया जाना है अगर समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी इस मौके पर सहायक अभियंता सुधाकर सिंह, कनीय अभियंता मुरारी कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
