नवगछिया: देवों के देव महादेव की महाशिवरात्रि महापर्व अवसर पर नवगछिया में भव्य शिव बारात बुधवार को निकाली जाएगी. महाशिवरात्रि को लेकर सारी तैयारी महाशिवरात्रि कमिटी के द्वारा पूरी कर ली गई है. नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति महादेव मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ निकाली जाएगी.
Total Downloads: 352
महाशिवरात्रि कमिटी के अजीत बाबा ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर कमिटी की विशेष तैयारी है. जिसमे विभिन्न जगहों से डीजे मंगवाए गए हैं जो युवाओं को पूरे जोश और मस्ती में सराबोर रखेगा साथ ही झांकियों में मोर मोरनी के मनमोहक नृत्य, भूत प्रेत के नाच, घोड़े और उसपर सवार ध्वजारोही, भगवान की भांति भांति की झाँकी मनभावन होगी.
इस बार भक्तों का सैलाब ऐसा उमड़ेगा जो देखते ही बनेगा. सुबह मंदिर में रूद्राभिषेक एवं संध्या पांच बजे जगतपति नाथ महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली जाएगी. शिव बारात पूरे नगर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर में पहुंचेगी. अगले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम फिर अगले दिन संध्या 05 बजे शिव गौरी की एकसाथ शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण के बाद गोपाल गौशाला स्थित शिवालय के शिवगंगा में विसर्जन होगी.

