बिहपुर प्रखंड के ट्रायसम भवन में सोमवार को शिक्षा, नवाचार और सफलता के संगम कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले स्कूलों और स्कूली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार दीपक, बिजली कुमारी आदि ने भी अपने अनुभव साझा किए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 373
वहीं बीआरसी के लेखापाल अखलेश कुमार ने राज्य के एसीएस के ताजा निर्देशों और स्कूल के निरीक्षण में हुए कुछ बदलाव के बारे में स्कूल प्रधानों को जानकारी दी। बताया कि अपार के मामले में बिहपुर का जिले में आंठवा स्थान है। इस मौके पर कक्षा एक से पांच तक के पांच और कक्षा छह से आठ तक के 11 स्कूलों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
