नवगछिया  : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शनिवार शाम करीब 6 बजे भवानीपुर गांव के पास रेल ट्रैक किनारे पानी भरे गड्ढे में यह शव मिला।

घटनास्थल पूर्वी केबिन फाटक संख्या-11 से एक किलोमीटर आगे की दूरी पर स्थित है। यह फाटक संख्या-10BC से लगभग 200 मीटर दूर है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में शव को 2 से 3 दिन पुराना बताया है।

यह स्थान रंगरा थाना क्षेत्र में आता है। थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu