नारायणपुर। उप स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नगरपारा में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में लाभार्थियों को चिकित्सक से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करवा कर उपचार से संबंधित दवाई प्रदान की गयी। मेले में टीबी निवारण कैंप का आयोजन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
जिसमें टीबी से ग्रसित रोगी, जिनको लंबे समय से खांसी, बुखार आना जैसे लक्षण वाले लोगों का बलगम का सैंपल लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर भेजा गया। मेला में परिवार नियोजन वेलनेस एक्टिविटी, साइक्लिंग जैसी हेल्थ एक्टिविटी करवाई गई। आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी मनोहर राम, एएनएम, आशाकर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
