खरीक : नवादा हरिजन टोला का गणेश दास का भांजा शैलेंद्र कुमार उर्फ हुलका बीते साल भर पूर्व अपने ननिहाल नवादा हरिजन टोला आया था. अपने भांजे की वरतुहारी को लेकर मृतका का पति गुड्डू दास बातचीत चला रहा था. गुड्डू दास गांव के बगल के भांजे शैलेंद्र के विवाह का रिश्ता के लिए प्रयत्नशील था. इसी क्रम में गुड्डू की पत्नी प्रीति देवी का शैलेन्द्र से प्रेम हो गया.

बीते एक साल से रहा था पति पत्नी की तरह

बीते एक साल से मृतका प्रीति देवी और शैलेंद्र उस झोपड़ी में साथ साथ पति पत्नी की तरह रहा था. समाज के कुछ लोगों ने जब महिला और युवक को इस तरह से रहने से मना किया तो प्रीति ने गांव के लोगों को झूठे केस में फसा देने की धमकी भी दी थी . बात गांव के लोगों ने परहेज कर लिया. झोपड़ी का बाहर का दरवाजा रहता था बंद लोग बताते हैं की झोपड़ी का दरवाजा अक्सर बाहर से बंद रहता था झोपड़ी के अंदर ही शौच और पानी व खान पान का व्यवस्था था. झोपड़ी के अंदर ही रहता था कभी कदम महिला बन ठन कर पूजा के लिए बाहर निकलती थी. घटना की शाम में भी लोगों ने शैलेंद्र को झोपड़ी के अंदर जाते देखा था.

सुल्तानगंज का शातिर अपराधी रहा है शैलेंद्र हुल्का

आरोपित शैलेंद्र उर्फ हुल्का सुल्तानगंज के कई संगीन मामलों में आरोपित रहा है. रामगंज घंटी मोर पुल पर बीते कुछ साल पूर्व लड्डू दास के पुत्र शंकर दास ठेला चालक की हत्या कर फेंक दिया था. रात में शैलेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना को अंजाम दिया.

पड़ोसी के मोबाइल पर हत्या की सूचना

शैलेंद्र उर्फ हुलका ने रात में प्रीति की हत्या कर सुबह पर उसके मोबाइल पर सूचना दी कि गांव के ही 2 लोगों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी है ग्रामीणों ने पुलिस को वह मोबाइल भी सुपुर्द किया है जिसमें आरोपित ने मोबाइल पर महिला के हत्यारे का नाम बता कर हत्या की घटना को दूसरी तरफ मोड़ने का साजिश कर रहा था. महिला के भाई सब और निवासी सनी कुमार मृतका की बहन जीजा विपिन राम अन्य परिजनों ने बताया कि महिला को शैलेंद्र नाम के लड़के ने हत्या कर दी है वही लड़का बीते कई माह से महिला के साथ झोपड़ी में रह रहा था महिला का पति बाहर में मजदूरी करता है पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *