बिहपुर। बिहपुर में भाकपा अंचल परिषद की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंसूर ने की। बैठक में कहा गया कि भाजपा हटाओ देश बचाओ नया भारत बनाओ के तहत पार्टी गांव-गांव पदयात्रा करेगी। बभनगामा में शाखा मंत्री मंसूर के नेतृत्व मे सोमवार को कामरेड निरंजन चौधरी के घर से पदयात्रा शुरू की जाएगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
यह पदयात्रा 15 जून तक हर गांव में चलेगी। 9 जुलाई भागलपुर डीएम के समक्ष जनसत्याग्रह किया जाएगा। वहीं बैठक में अंचल मंत्री हिमांशु कुमार, रामशरण यादव, जयशंकर सिंह, संजय पंडित, संजय सिंह, सत्यनारायण साह, किसान नेता निरंजन चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
