नवगछिया । खरीक ग्रिड की मनमानी और धांधली के खिलाफ भाकपा-माले के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने खरीक ग्रिड का घेराव कर प्रदर्शन किया।
दो साल से बिजली कनेक्शन की लिखित (ऑनलाइन) मांग किए जाने के बावजूद विभिन्न बहानों से ग्रामीणों को अब तक कनेक्शन नहीं देने और बिजली विभाग द्वारा उल्टा ग्रामीणों को परेशान किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पार्टी के झंडे-बैनर से लैस होकर ढोढ़िया दादपुर से जुलूस निकाला
खरीक ग्रिड पहुंच कर घंटों घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के खरीक प्रखंड सचिव सुशील कुमार भारती, जिला कमेटी सदस्य मो. नईम आलम व मौजूद प्रखंड कमेटी सदस्यों ने किया।


