प्री मानसून की आहट से भागलपुर का मौसम शनिवार को बदलता रहा। सुबह में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई तो दोपहर बाद आंधी के साथ बूंदाबांदी। फिर शाम में करीब आधे घंटे बारिश हुई। .

इससे पूरा शहर पानी-पानी हो गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है, जबकि 24 एवं 25 जून को बारिश नहीं होने की संभावना है। लेकिन भागलपुर में मानसून के सक्रिय होते ही 26 जून से बारिश का दौर शुरू हो जायेगा।

भागलपुर में सुबह नौ बजे शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दोपहर ढाई बजे करीब 25 से 30 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा चली। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बार फिर बारिश होने लगी, जिससे मौसम सुहाना हो गया। .

शनिवार सुबह आठ बजे तक कुल 12.2 मिमी बारिश हुई थी। प्री मानसून के दस्तक का असर भागलपुर के तापमान पर दिखने लगा है। बीते चार दिनों में दिन के तापमान में 5.4 तो रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *