नवगछिया। नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत टीकाकरण अभियान को लेकर भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने शिविरों का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने बताया कि हमने लगभग आधे दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
जिसमें टीकाकरण के तहत की गयी व्यवस्थाओं के साथ-साथ लक्ष्य के तहत टीकाकरण को पूरा करने की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा एवं इस्माईलपुर के इलाके में बाढ़ प्रभावित होने के बाद भी टीकाकरण पूरी तरह सफल रहा है। यहां पर लक्ष्य के तहत करीब पहुंचे हैं। गोपालपुर, नवगछिया एवं इस्माइलपुर में लगभग 5000 के आसपास टीकाकरण हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

