जीरोमाइल फ्लाईओवर के मुहाने पर बुधवार सुबह सिलेंडर लदे ट्रक से कुचल कर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक विभीषण मंडल (57) अमरपुर के भदरिया गांव का रहने वाला था। हादसे में अधेड़ की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुत्र वशिष्ट कुमार ने बताया कि हादसे के बाद उनके पिता जख्मी हो गए थे। बाइक ट्रक के नीचे आ गई थी। उन्हें जीरोमाइल के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पाकर जीरोमाइल पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है। उधर, सेंट्रल जेल के पास बुधवार की शाम कार और मालवाहक मैजिक गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। कार सवार विधायक गोपाल मंडल के समर्थक थे। हादसे की जानकारी पाकर विधायक गोपाल मंडल भी मौके पर पहुंच गए। तिलकामांझी पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *