नवगछिया : विक्रमशिला एप्रोच रोड पर शनिवार दोपहर तीन बजे ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवगछिया के वेदी राय टोला, इस्माइलपुर निवासी रविंद्र राय (45) अाैर बैजनाथपुर निवासी श्रीराम मंडल (45) के रूप में हुई। श्रीराम मंडल रिश्ते में रविंद्र का गांव का दामाद था। दोनों पेशे से किसान थे। दुर्घटना की जानकारी पाकर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची अौर दोनों को उठा कर मायागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रोट डेड घोषित कर दिया। ये दोनों हीरो-होंडा की बाइक बीअार 10 एल-1606 पर सवार थे।

यह बाइक किसी विशाल शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों की जेब से एक फोनबुक डायरी बरामद की है, जिसके नंबरों पर फोन कर दोनों की पहचान की गई। श्रीराम मंडल अपनी बेटी खुशबू के लिए लड़का देख कर रविंद्र राय के साथ गोपालपुर से भागलपुर लौट रहे थे। तभी विक्रमशिला एप्रोच रोड पर हाउसिंग कॉलोनी वाले रास्ते में मुड़ने के दौरान नवगछिया की अोर से अा रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।

इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की यातायात टीअोपी की सूचना दी, जिसके बाद बरारी पुलिस को खबर किया गया। श्रीराम मंडल की जेब से उक्त लड़के का बॉयो-डाटा भी मिला है। लड़के का नाम सुमित मंडल है, जो गोपालपुर गांव के गोड़ियारी गांव का रहने वाला था। बरारी पुलिस ने इस बायोडाटा के अाधार पर गोपालपुर पुलिस से भी संपर्क कर मृतकों की पहचान का प्रयास किया था। दुर्घटना की जानकारी पाकर दोनों मृतकों के परिजन शाम में मायागंज अस्पताल पहुंचे। रविवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम होगा।

हादसे में मरने वालों का आज होगा पोस्टमार्टम
दोनों अपने परिवार का कमाऊ सदस्य थे

परिजनों ने बताया कि मृतक रविंद्र राय अौर श्रीराम मंडल अपने-अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। किसान के साथ-साथ दोनों मजदूरी भी करते थे। श्रीराम की दोनों बेटियां शादी लायक है। जबकि रविंद्र की एक बेटी की शादी हो चुकी है। एक दिन पहले गोपालपुर से लड़के वाले भी श्रीराम के घर लड़की देखने गए थे। इसके बाद शनिवार को श्रीराम, रविंद्र के साथ लड़का देख कर लौट रहा था। शादी की बात भी फाइनल हो गई थी। जिस बाइक पर दोनों सवार थे, वह बाइक किसकी थी, किससे ली गई थी, इसका पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *