भागलपुर । विक्रमशिला पुल पर ट्रक चालक से हुई लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। कांड के उद्भेदन और गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी। अपने पहले प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि विक्रमशिला पुल पर ट्रक चालक से हुई लूट मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल बाइक, दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Whatsapp group Join

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के रहने वाले अमित कुमार और शिवम कुमार के अलावा बरारी थाना क्षेत्र का रिंटू यादव उर्फ रमन यादव शामिल हैं। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। घटना का उद्भेदन करने वाले जो पदाधिकारी और जवान प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद थे उनमें विधि व्यवस्था अंचल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, बरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी, विक्रमशिला टीओपी प्रभारी विशेष कुमार, एसआई मिथिलेश, एसआई सूरज, एएसआई राजीव रंजन आदि शामिल थे।

मधुसूदनपुर में दो रिवॉल्वर के साथ बदमाश गिरफ्तार

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की रात बदमाश को दो रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नूरपुर में बरारी के सुरखीकल के रहने वाले अमित कुमार साह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पल्सर बाइक और दो मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त 2016 में अपने चाचा की हत्या में जेल जा चुका है। बरारी थाना में दर्ज धोखाधड़ी कांड का भी वह वांछित अभियुक्त था। बदमाश को पकड़ने वाले पुलिस की टीम में मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार, एसआई आदर्श कुंदन, एएसआई दिलीप, सिपाही सुमित, पंकज और पवन आदि शामिल थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet