नवगछिया : सैंडिस में दौड़ने की प्रैक्टिस करने जा रहे इंटर के छात्र की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छात्र विवेक (18) नवगछिया के गोपालपुर का रहने वाला था। घटना रविवार की सुबह लगभग सवा पांच बजे कृषि भवन के पास हुई।

टोटो ने छात्र के साइकिल में ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मायागंज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर छात्र के पिता मुकेश पंडित ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दिया है।

गिरने के बाद टोटो शरीर पर चलाते हुए निकल गया

छात्र के परिजन का कहना है कि वह रोजाना की तरह ही साइकिल से जा रहा था। उसके साथ मकान मालिक का बेटा भी साइकिल से ही था। कृषि भवन के पास टोटो ने विवेक की साइकिल में ठोकर मारी जिससे वह गिर पड़ा। आरोप है कि उसके गिरने के बाद टोटो उसके शरीर पर चलाते हुए चालक निकल गया।

उसके साथ ही साइकिल से चल रहे सन्नी ने जब विवेक को गिरा हुआ देखा तो वह उसके पास आया और उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। आस-पास मौजूद अन्य लोग भी मदद को पहुंचे पर तबतक देर हो चुकी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *