नवगछिया । बाल भारती विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आए वैदिक पथिक भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री उर्फ कन्हैया जी ने अपने भागवत कथा में ब्रहाण्ड की उत्पत्ति भगवान का विराट प्राकट्य विदुर मैत्रय संवाद कपिलोपाख्यान किया।

बोलने से पहले सोच लें जिसे हम निभा सकें वही बोलना चाहिए। इसलिए बोलने से पहले थोड़ा सोच कर बोलना चाहिए। दान देने वाले को कभी रोकना नहीं चाहिए, यह बहुत बड़ा पाप है। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि भागवत कथा 12 जनवरी से 18 जनवरी तक दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक की जाएगी।

आयोजनकर्ता आदित्य सर्राफ, विकास चिरानिया, मुकेश चिरानिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, राकेश चिरानिया, अमित चिरानिया, अजय रुंगटा, पवन सर्राफ, विशाल चिरानिया, विनित चिरानिया, रितेश मावंडिया, नीरज केजरीवाल, विनोद केजरीवाल, शंभू चिरानिया, विकास मावंडिया, आनन्द केडिया, रिया चिरानियां, सोनम चिरानिया, प्रिती चिरानिया, रिम्पा केडिया शैला चिरानिया, मिक्की चिरानिया, नितु चिरानिया, पूनम सर्राफ, ममता मावंडिया, पूजा शर्मा, जयश्री शर्मा, ज्योती शर्मा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *