नवगछिया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सत्य का विजय और असत्य की पराजय के बारे में बताते हुए शिव शक्ति योगपीठ नवगछिया के परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने सैदपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे भागवत कथा पुराण के समय कहा कि सत्य का विजय रथ बढ़ते रहता है, लेकिन असत्य का पराजय निश्चित है।
Total Downloads: 81
उन्होंने कहा कि महाभारत में दुर्योधन अपने असत्यता के कारण हर समय पराजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भागवत एक ऐसी ज्ञान का पाठशाला है। जिसमें मानव अपने जीवन का कल्याण के लिए सत्य का मार्ग के साथ भागवत की कथा से स्वर्ग प्राप्त कर सकता है।
सत्यम शिवम सुन्दर के तहत परमहंस जी महाराज ने कहा कि सत्य ही शिव है शिव ही सुंदर है। इसलिए सत्य कभी छुप नहीं सकता। असत्य कभी उदय नहीं हो सकता। कार्यक्रम के मौके पर महा आरती का आयोजन एवं भजन का भी आयोजन हो रहा है।

