नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के आगामी कार्यक्रम लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस, बलिदान दिवस आदि की तैयारियों को लेकर नवगछिया संगठन जिला के सभी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
बैठक में भागलपुर लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी ने पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता हर घरों में जाकर 20 जून से जानकारी देंगे। जिला महामंत्री मुकेश राणा, नगर प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला मंत्री राजेश पासवान आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
